Tuesday, 26 November 2019

हम धरतीपुत्र बिहारी हैं

 श्रमबल है हमने इतना की  उच्च पद के हकदारी है,

 हम धरतीपुत्र बिहारी है, धरतीपुत्र बिहारी है।।

 हम अशोक है, हम महावीर हम ही तो चाणक्य की वाणी है।
हम धरतीपुत्र बिहारी है, हम धरतीपुत्र बिहारी है।।

 हम गांधी और बुद्ध के कर्म भूमि है, हम ही कुंवर सिंह अभिमानी है।
 हम धरतीपुत्र बिहारी है, हम धरतीपुत्र बिहारी है ।।

समन्वय का पाठ तो दुनिया हम से सीखे क्योंकि, हमारी जीवन शैली सहचर है जबकि अनेक हमारी वाणी है।
 हम धरतीपुत्र बिहारी हैं, हम धरतीपुत्र बिहारी हैं ।।


दुनिया पूजे उगते सूरज हम ढलते के भी पुजारी हैं।

 हम धरतीपुत्र बिहारी है, हम धरतीपुत्र बिहारी हैं।।

 अतीत भी हम से जाना जाता,भविष्य भी जाना जानी है। धरतीपुत्र बिहारी है, हम धरतीपुत्र बिहारी है।।


  • श्रमबल है हमने इतना की हम उच्च पद के हकदारी हैं। हम धरतीपुत्र बिहारी हैं हम धरतीपुत्र बिहारी हैं।।

 

6 comments:

thanks for reading

अन्य रचनाएं:--

हम धरतीपुत्र बिहारी हैं